डोंगरगढ़ दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार: नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, 52 वर्षीय आरोपी भेजा गया जेल

डोंगरगढ़ दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार, थाना डोंगरगढ़ की कार्रवाई
नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में डोंगरगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Talking India@डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि उसने नौकरी लगाने का झांसा देकर एक महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने मारपीट, पीछा करने, अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए हैं। पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है।

डोंगरगढ़ दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार: क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 13 अक्टूबर 2026 को थाना डोंगरगढ़ पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। आवेदन में उसने आरोप लगाया कि आरोपी भरत भूषण मेश्राम ने नौकरी लगाने का झांसा देकर जबरदस्ती संबंध बनाए। इसके अलावा नशीला पदार्थ देकर यौन उत्पीड़न करने का आरोप भी लगाया गया। साथ ही मारपीट करने, पीछा करने और जान से मारने की धमकी देने की बात कही गई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और सामाजिक रूप से बदनाम करने की कोशिश की।

आरोपी पर किन धाराओं में दर्ज हुआ केस

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा के निर्देश पर कार्रवाई शुरू हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में टीम ने काम किया। थाना प्रभारी रामेश्वर प्रसाद देशमुख ने स्टाफ के साथ आरोपी की पतासाजी की।आवेदन के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 609/2026 दर्ज किया। मामला बीएनएस की धारा 64(2)(m), 296, 351(3) और 115(2) के तहत पंजीबद्ध है। इसके बाद पुलिस ने विवेचना शुरू की।

पुलिस ने कैसे पकड़ा आरोपी

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी का नाम भरत भूषण मेश्राम है। वह 52 साल का है और डोंगरगढ़ के थाना चौक का रहने वाला है। जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस डोंगरगढ़ दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार मामले में आगे की जांच छत्तीसगढ़ पुलिस कर रही है।

Read More CG News: Talking India पर छत्तीसगढ़ की अन्य ताजा और बड़ी खबरें पढ़ें