दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में थाना वैशाली नगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर लोगों को डराने-धमकाने और क्षेत्र में शांति भंग होने की आशंका से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को तलवार लेकर लोगों को धमकाने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, कैम्प-01 के संगम चौक में पुराने विवाद के बाद हुए हंगामे के मामले में सात अन्य व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

तलवार लेकर घूमने की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अलग-अलग स्थानों पर दो व्यक्ति धारदार स्टील तलवार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहे हैं। पुलिस टीम ने दोनों स्थानों पर घेराबंदी की और आरोपियों को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो स्टील तलवारें और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की।
शुभम यादव और नीरज कुमार सिंह गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में शुभम यादव (33), निवासी संगम चौक, कैम्प-01, वैशाली नगर तथा नीरज कुमार सिंह (28), निवासी प्रेमनगर, कैम्प-01 शामिल हैं। दोनों के कब्जे से एक-एक स्टील तलवार जब्त की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 23 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की गई।
संगम चौक में पुराने विवाद के बाद बढ़ा तनाव
इसी दिन वैशाली नगर थाना क्षेत्र के कैम्प-01 स्थित संगम चौक में पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू हो गई। मना करने पर विवाद बढ़ा और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इससे मोहल्ले में तनाव की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने विवाद शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन संबंधित व्यक्तियों ने समझाइश नहीं मानी।
शांति व्यवस्था के लिए सात व्यक्तियों पर कार्रवाई
पुलिस ने संज्ञेय अपराध की आशंका और शांति भंग होने की स्थिति को देखते हुए सात व्यक्तियों को धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया। इसके बाद धारा 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।जहां से जेल दाखिल कराया गया। इस मामले में नितेश कुमार सिंह, रोहित कुमार सिंह, सुमन मौर्य, मुकेश मानिकपुरी, जोगेन्द्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, विकास सिंह और सोहन मेषराम के नाम शामिल हैं। सभी का संबंध कैम्प-01 क्षेत्र से बताया गया है।
Leave a Reply