भिलाई/दुर्ग। भिलाई में 4 crore cash seized bhilai की बड़ी घटना सामने आई है। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने संदिग्ध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है। वाहन के पिछले हिस्से को मॉडिफाई कर उसमें गुप्त चेंबर बनाया गया था। पुलिस ने चेंबर की तलाशी लेकर भारी मात्रा में भारतीय मुद्रा जब्त की। मामले में वाहन सवार दो लोगों से पूछताछ जारी है।

वाहन चेकिंग के दौरान रोका गया संदिग्ध पिकअप
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अवैध गतिविधियों और संदिग्ध परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर 26 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11 बजे डबरापारा, थाना खुर्सीपार के पास वाहन चेकिंग की गई। इसी दौरान सफेद रंग की बोलेरो मैक्स पिकअप क्रमांक CG 04 QU 5996 को रोका गया। प्रारंभिक जांच में वाहन का पिछला हिस्सा सामान्य नहीं मिला। इसे मॉडिफाई कर पूरी तरह बंद किया गया था। इस कार्रवाई ने पूरे छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज़ में सनसनी फैला दी है।
गुप्त चेंबर में छिपी थी करोड़ों की रकम
पुलिस टीम ने वाहन की सघन तलाशी ली। जांच के दौरान मॉडिफाइड हिस्से के भीतर एक गुप्त चेंबर मिला। इसे खोलने पर पुलिस को उसमें छिपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में नकदी मिली। गिनती के बाद बरामद रकम 4 करोड़ रुपये बताई गई है। इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद भिलाई पुलिस ने वाहन और उससे जुड़े दस्तावेजों की भी जांच शुरू कर दी है।
दो लोगों से पूछताछ और आगे की कार्रवाई
वाहन में सवार दो व्यक्तियों की पहचान भवेशभाई जीनाभाई डाभी और विष्णुदेव दुबे के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पिकअप रायपुर से नागपुर की ओर जा रही थी। अब जांच का मुख्य बिंदु नकदी का स्रोत और उसका वास्तविक स्वामित्व है। इसके साथ ही रकम को किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और आयकर विभाग को सूचना भेजी जा रही है।
Leave a Reply