शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
कांकेर। 22-year-old man arrested in Kanker for allegedly raping a minor.उत्तर बस्तर कांकेर जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। मामले की शिकायत 29 सितंबर 2026 को नाबालिग की मां ने थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप है। शिकायत में कहा गया है कि युवक को पीड़िता की उम्र की जानकारी थी। इसके बावजूद उसने कथित तौर पर उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत में अलग-अलग अवसरों पर ऐसी घटना होने का भी उल्लेख किया गया है।
शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
मामले में थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 340/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), 64(2)(एम) और 89 के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। इसके बाद आरोपी की तलाश और प्रकरण की विवेचना शुरू की गई।
पुलिस टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देश में कार्रवाई की गई। एएसपी योगेश साहू के मार्गदर्शन में एसडीओपी हरीश पाटील और डीएसपी (IUCAW) प्रतिभा लहरे की निगरानी में पुलिस टीम ने आरोपी को तलब कर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात स्वीकार की।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
पुलिस ने आरोपी की पहचान अरमान मेमन (22), पिता याशीन मेमन के रूप में की है। वह राजापारा, थाना कांकेर, जिला कांकेर का निवासी है। पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक जितेन्द्र साहू, सहायक उपनिरीक्षक भुनेश्वरी भगत, प्रधान आरक्षक संतराम ओटी और आरक्षक देवदत्त कडियाम शामिल रहे। इनके अलावा आरक्षक तनिश कावडे, मनोज धुव और महिला आरक्षक मनोरमा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कांकेर पुलिस ने नागरिकों से की अपील
कांकेर पुलिस ने महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों की सूचना तत्काल देने की अपील की है। साथ ही मानव तस्करी, बाल श्रम और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी भी पुलिस तक पहुंचाने का आग्रह किया है। इसके लिए नागरिक नजदीकी पुलिस थाना या डायल 112 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं, बच्चों से संबंधित मामलों में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और महिला रक्षा टीम हेल्पलाइन 9479155925 पर सूचना दी जा सकती है।
Leave a Reply