Talking India @ रायपुर। विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए सबसे बड़ी चुनौती माने जाने वाले FMGE (फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन) में रायपुर की एक MBBS अब्रॉड कंसल्टेंसी के स्टूडेंट्स ने शानदार प्रदर्शन किया है। संस्था के अनुसार उसके करीब 85 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा पहले ही प्रयास में पास की है। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के स्टूडेंट्स की इस सफलता को संस्था ने एक सोची-समझी रणनीति का नतीजा बताया है।
FMGE को लेकर स्टूडेंट्स और पैरेंट्स में डर क्यों
एमबीबीएस डॉक्टर बनने के सपने के रास्ते में FMGE परीक्षा का डर अक्सर बड़ी रुकावट बन जाता है। कई स्टूडेंट्स और पैरेंट्स इसी डर से विदेश में पढ़ाई का सपना देखना ही छोड़ देते हैं। डॉ. प्रशांत बेलचंदन के अनुसार उन्होंने इसी समस्या को चुनौती की तरह लिया और एक ऐसा इकोसिस्टम तैयार किया, जिसके जरिए उनके भेजे गए बच्चे FMGE आसानी से क्वालीफाई कर डॉक्टर बनने की अगली राह पर बढ़ रहे हैं।
डॉ. प्रशांत बेलचंदन ने FMGE के लिए सिस्टम तैयार किया
संस्था का कहना है कि शुरुआती वर्षों में ये आंकड़े महज इत्तफाक लग रहे थे, लेकिन अब लगातार स्टूडेंट्स की सफलता एक सोचे-समझे रणनीतिक इकोसिस्टम का प्रमाण है। किर्गिस्तान एडमिशन सेंटर (KAC) और गेटवे ऑफ ग्लोबल एजुकेशन (GGE) का संचालन डॉ. प्रशांत करते हैं। इस कंसल्टेंसी ने अपने सफल स्टूडेंट्स की सूची इंस्टाग्राम पर जारी की है।
डॉ. बेलचंदन ने बताया कि उन्होंने पहले उस गैप की पहचान की, जिसकी वजह से स्टूडेंट्स FMGE क्वालीफाई नहीं कर पाते। इसके बाद इस सिस्टम के लिए पूरी टीम को तैयार किया गया। तय किए गए पैरामीटर पूरे करने के लिए उन्होंने विदेश यात्रा कर संबंधित बिंदुओं पर भी गंभीरता से काम किया। उनके मुताबिक आज इसका नतीजा सबके सामने है।
NEET अभ्यर्थियों और पैरेंट्स को संदेश
आज जब विदेश से एमबीबीएस को लेकर कई भ्रांतियां हैं, डॉ. प्रशांत का कहना है कि वे लगातार बच्चों को डॉक्टर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने NEET अभ्यर्थियों और उनके परिवारों को संदेश दिया कि सही कंसल्टेंसी का चुनाव ही स्टूडेंट्स के भविष्य की नींव है। उन्होंने कहा कि भ्रामक प्रचार और थोड़े पैसों की बचत के बहकावे में आकर लोग सही निर्णय नहीं ले पाते।
ऐसे पैरेंट्स और स्टूडेंट्स को सही गाइडेंस के लिए उन्होंने KAC और GGE की टीम से एक बार करियर काउंसलिंग लेने का सुझाव दिया। उन्होंने हड़बड़ी में कोई भी फैसला लेने से बचने की सलाह भी दी।
KAC और GGE की संस्था कहां-कहां काम करती है
डॉ. प्रशांत और डॉ. काजल के निर्देशन में यह संस्था पिछले 15 वर्षों से करियर काउंसलिंग को प्राथमिकता दे रही है। संस्था का दावा है कि वह मध्य भारत में पैरेंट्स और स्टूडेंट्स के भरोसे का नाम बनकर उभरी है। भारतीय मध्यवर्गीय परिवारों के लिए किफायती, सर्वसुविधायुक्त और पारदर्शी उत्तम शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना संस्था का मूल विचार बताया गया है।
- भारत के साथ किर्गिस्तान, रूस, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश की करीब 150 से अधिक यूनिवर्सिटीज से जुड़ाव
- रायपुर, इंदौर, नागपुर और पुणे में स्व-संचालित ऑफिस
- आधुनिक काउंसलिंग व्यवस्था और समर्पित टीम
सफल हुए स्टूडेंट्स और उनके परिवारों को डॉ. प्रशांत ने अपनी पूरी टीम की ओर से शुभकामनाएं दी हैं।
Read More CG News: Talking India पर छत्तीसगढ़ की अन्य ताजा और बड़ी खबरें पढ़ें
